chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत दिनांक 07.06.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर जिले के उतई, जामगांव आर, छावनी, नगपुरा, जेवरा सिरसा, सुपेला, धमधा एवं नेवई थाना/चौकी क्षेत्रों में पृथक-पृथक दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 310 पौवा से अधिक अवैध देशी मदिरा, शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम एवं अवैध शराब बिक्री में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त की गई। जप्त शराब, नगदी एवं वाहनों का कुल मूल्य लगभग 70,000 रुपये से अधिक है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल : उतई, जामगांव आर, छावनी, नगपुरा, जेवरा सिरसा, सुपेला, धमधा एवं नेवई क्षेत्र के विभिन्न स्थान।

▪️ आरोपी का विवरण :

1. चेलाराम देशलहरे, उम्र 43 वर्ष, ग्राम गोल पेण्ड्री, उतई।
2. बिरजूराम ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, ग्राम तिलोदा रनचिरई, उतई।
3. दुकालूराम बघेल, उम्र 50 वर्ष, ग्राम तिलोदा रनचिरई, उतई।
4. मुकेश कुमार साह उर्फ फुरूरी, उम्र 34 वर्ष, गुढ़ियारी, जामगांव आर।
5. शेख सत्तार, उम्र 55 वर्ष, कसाई मोहल्ला, छावनी।
6. शिव पारधी, उम्र 24 वर्ष, खुर्सीडीह, नगपुरा, पुलगांव।
7. संतोष ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, बोड़ेगांव, जेवरा सिरसा, पुलगांव।
8. चन्द्रशेखर मरकाम, उम्र 42 वर्ष, फरीद नगर, सुपेला।
9. यशवंती भारती, उम्र 24 वर्ष, परकोल, धमधा।
10. सोहन माण्डले, उम्र 62 वर्ष, नेवई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 310 पौवा से अधिक अवैध देशी मदिरा।
2. शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम।
3. अवैध शराब बिक्री में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल।
4. कुल जप्ती मूल्य लगभग 70,000 रुपये से अधिक।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में उतई, जामगांव आर, छावनी, नगपुरा, जेवरा सिरसा, सुपेला, धमधा एवं नेवई थाना/चौकी पुलिस टीमों, साइबर सेल तथा मुखबिर तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी टीमों द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियान को सफल बनाया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। समाज को नशामुक्त बनाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button