chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

सिंधी साहित्य एकेडमी की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुषमा जेठानी का सम्मान…

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रीमती सुषमा जेठानी को सिंधी साहित्य एकेडमी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से श्रीमती सुषमा जेठानी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भिलाई-3 पंचायत के अध्यक्ष शमन लाल नथानी तथा वैशाली नगर श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी ने भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में अजय भसीन ने कहा कि यह एक सरल, सहज और सच्चे व्यक्तित्व का सम्मान करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि सुषमा दीदी जहाँ एक ओर पार्टी के लिए सदैव सक्रिय रहती हैं, वहीं समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती हैं। उनकी नियुक्ति से सिंधी साहित्य एवं संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम में खुर्सीपार पंचायत,सेक्टर 4 सिंधी पंचायत व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने सुषमा जेठानी को नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button