chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

पिछले एक सप्ताह में सघन जांच अभियान के तहत 2466 चालान की कार्यवाही कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 25 अप्रैल से 01 मई 2026 तक विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित चेकिंग की गई। अभियान के दौरान सिविक सेंटर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, रिसाली मार्केट एवं जेल तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित कर संदिग्ध एवं नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के अंतर्गत कुल 2466 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन प्रमुख रूप से पाया गया।

इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं यातायात नियमों के प्रति अनुशासन स्थापित करना है।

▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा निरंतर चेकिंग, जनजागरूकता एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button