बस स्टैंड के पास अवैध शराब बेचने की तैयारी में धरा गया आरोपी, 32 पाव देशी शराब जब्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 02.05.2026 को थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी अंजोरा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस स्टैंड के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु बैठा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 पाव देशी मसाला शराब बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब बिक्री
▪️ घटनास्थल : बस स्टैंड के पास, अंजोरा, दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण : 1. अजय उर्फ जय ढीमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिव पारा, दुर्ग
▪️ जप्ती सामग्री : 1. 32 पाव देशी मसाला शराब (कुल कीमत लगभग 3200 रुपये)
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




