अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

सिम्प्लेक्स पार्किंग से स्कूटी चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़ाया आरोपी—वाहन बरामद…

संक्षिप्त विवरण :

भिलाई/ प्रार्थी अरमान अली, निवासी खेरधा द्वारा दिनांक 23.04.2026 को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.04.2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे अपनी स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996 को सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग के पास पार्क कर कार्य हेतु गया था, वापस आने पर स्कूटी चोरी होना पाया गया।

रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही लक्ष्मण बारले को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को दिनांक 02.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना स्थल : सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग पार्किंग, जामुल, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम : 1. लक्ष्मण बारले, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री : 1. स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें विवेचना टीम एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button