Bhilai Drug Bust: जामुल पुलिस का बड़ा एक्शन—महिला आरोपी गिरफ्तार, घर से 2.88 किलो गांजा बरामद…

संक्षिप्त विवरण :
भिलाई/ दिनांक 01.05.2026 को सुबह लगभग 09:00 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने निवास स्थान पीएम आवास, 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर रेड की गई।
तलाशी के दौरान संदेही महिला के घर से एक सफेद रंग की बोरी में 2 किलो 880 ग्राम गांजा एवं नगद राशि बरामद हुई। मामले में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।
▪️ घटना स्थल : पीएम आवास, 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम : 1. एस. निर्मला, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नंबर 20/8 पीएम आवास 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 2 किलो 880 ग्राम गांजा
2. नगद 500 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा। टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में सफलता प्राप्त की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




