chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

राजहरा माइंस अस्पताल में 23वें मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन…

सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस अस्पताल में दिनांक 01 मई 2026 को 23वें मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय समुदाय को उनके निवास स्थान के समीप ही बहु-विषयक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समुचित निदान एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुदृढ़ करना रहा।

इस मेगा कैंप में भिलाई स्थित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। चिकित्सा दल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष (सर्जिकल ट्रॉमा) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा सुनोव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. इमैनुअल मैसी,

पेन मैनेजमेंट क्लिनिक से डॉ. कुमुदिनी तिग्गा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशिक किशोर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्राची मेने, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. धीरज शर्मा तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सकों एवं डीएनबी प्रशिक्षुओं ने सेवाएं प्रदान कीं।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधान सरकार, सहायक प्रबंधक श्रीमती रेजी वेणुगोपाल एवं सहायक प्रबंधक जीतेन्द्र अजमेर्रा, फिजियोथेरेपिस्ट विकास पांडे तथा डीएनबी डॉ. हर्ष प्रकाश और डॉ. साकिब (आर्थोपेडिक्स), डीएनबी डॉ. पुनीति (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डीएनबी डॉ. ओम अग्रवाल (नेत्र रोग), डीएनबी डॉ अग्नि सिंह. (ईएनटी) तथा कल्लोल मैती (एमटी) का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।

शिविर में लगभग 375 मरीजों का परामर्श किया गया। लाभार्थियों को विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांच, उपचार एवं विभिन्न चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। जिसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा 15 इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन तथा 5 प्लास्टर जैसी आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रियाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

इस आयोजन की सफलता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार के मार्गदर्शन के साथ-साथ मुख्य महाप्रबंधक (राजहरा माइंस) आर बी गहरवार तथा सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन तुषार रॉय चौधरी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन क्षेत्रीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button