chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दुर्ग पुलिस की सतत कार्यवाही, एक सप्ताह में 133 चालकों पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही…

संक्षिप्त विवरण :

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर एवं चेकिंग प्वाइंट के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पिछले एक सप्ताह में कुल 133 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही का उद्देश्य शराब सेवन कर वाहन संचालन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना, आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात अनुशासन को प्रभावी बनाना है।

लगातार की जा रही इस कार्यवाही के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग तथा जिले के समस्त थाना पुलिस स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन के पश्चात वाहन का संचालन न करें। स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button