अवैध गांजा बिक्री पर नेवई पुलिस की त्वरित कार्यवाही, महिला आरोपी एवं अपचारी बालक सहित 1.442 किलोग्राम गांजा जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 28.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बजरंगपारा स्टेशन मरोदा नेवई क्षेत्र में एक महिला अपने अपचारी पुत्र के साथ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रही है। सूचना पर थाना नेवई पुलिस द्वारा गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
मौके पर आरोपीया फूलेश्वरी सोनवानी उर्फ जकड़ी एवं अपचारी बालक को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते पाए जाने पर अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी जप्त कर आरोपीया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया तथा अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह पुलगांव निरुद्ध किया गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री।
▪️ घटनास्थल : बजरंगपारा स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. फूलेश्वरी सोनवानी उर्फ जकड़ी, उम्र 44 वर्ष, निवासी बजरंगपारा स्टेशन मरोदा, नेवई।
2. एक अपचारी बालक।
▪️ जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा 1.442 किलोग्राम।
2. नगदी रकम 800 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, सउनि करन सोनकर, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल, महिला आरक्षक दीप्ति चंद्राकर, आरक्षक नारायण ठाकुर एवं आरक्षक शाहबाज खान की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




