chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

मकान में आगजनी करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सफलता…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थिया गीता बाई खांडेकर निवासी राजीव नगर, दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश के कारण उसके मकान में आगजनी की घटना कारित की गई, जिससे पलंग, कुलर एवं अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए तथा लगभग 20,000 रुपये की संपत्ति हानि हुई। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 215/2026 धारा 326(ग) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आकाश यादव उर्फ बुद्धु को चिन्हांकित कर त्वरित घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण : पुरानी रंजिश के चलते आगजनी की घटना कारित की गई।

▪️ घटना स्थल : वार्ड क्रमांक 02, राजीव नगर शिव मंदिर के पास, दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. आकाश यादव उर्फ बुद्धु, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 04, दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री : 1. घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज एवं प्रकरण संबंधी साक्ष्य संकलित।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, सउनि मोहन लाल साहू, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार एवं गजेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button