madhya-pradeshमध्यप्रदेश

पेयजल-सीवरेज कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

रीवा/ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में रीवा नगर निगम द्वारा किए जा रहे पेयजल एवं सीवरेज निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कार्यों की प्रगतिगुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के पालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल एवं सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाएं आमजन के जीवन से सीधे जुड़ी होती हैंइसलिए इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करें तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करें।

पेयजल की पाइपलाइन और सीवरेज लाइन निर्माण की कठिनाईयों को आपसी समन्वय से दूर करें। हर घर को पर्याप्त और साफ पानी देना आवश्यक है। उन्होंने यह कहा कि निर्माण कार्यों के कारण कोई पेयजल की पाइपललाइन क्षतिग्रस्त न हो। शहर में निर्माण कार्य करने वाले विभिन्न विभाग और निर्माण एजेंसियाँनगर निगम से समन्वय बनाकर निर्माण कार्य करें जिससे पूर्व से निर्मित संरचनाओं को किसी तरह का नुकसान न हो।

जयंती कुंजबाबा घाटबिछिया और विवेकानंद वार्ड में निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का शीघ्र पूरा कर लोकार्पण कराएं। सीवरेज लाइन के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य जहाँ तक संभव हो मैन्युअल कराने का प्रयास करें। मशीनों से खुदाई करने पर ही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है।

उप मुख्यमंत्री ने सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य की वर्तमान प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसियों को मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के कारण खुदी हुई सड़कों का तत्काल डामरीकरण और मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि आवागमन बाधित न हो।

अमृत योजना के अंतर्गत शहर के प्रत्येक वार्ड में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पाइपलाइन विस्तार और जल शोधन संयंत्रों की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए।

बैठक में श्री शुक्ल ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा होइसका विशेष ध्यान रखें। जहां-जहां सड़कों की खुदाई की गई हैवहां शीघ्रता से मरम्मत कार्य पूर्ण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएं। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने तथा सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य में तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जाए। किसी भी तरह की कठिनाई होने पर संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी तत्काल वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय,  आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, शैलेन्द्र शुक्ला,निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button