देश-दुनिया

Japan Earthquake: 6.1 तीव्रता के भूकंप से कांपी जापान की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग…

जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। सोमवार तड़के उत्तरी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया।

घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के तेज झटकों से इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। कई स्थानों पर लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जापान मौसम एजेंसी ने इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

5 बजकर 25 मिनट पर आया भूकंप

जानकारी के अनुसार यह भूकंप सोमवार तड़के करीब 5:24 बजे (जापान समय) आया। प्रभावित क्षेत्रों में झटके इतने तेज थे कि लोगों को खड़े रहने में कठिनाई हुई और कुछ जगहों पर सामान गिरने की घटनाएं सामने आईं।

पिछले सोमवार को आया था भूकंप

विशेषज्ञों का कहना है कि जापान भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। इसलिए यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। पिछले सोमवार को, उत्तरी जापान के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद कुछ समय के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। तटीय इलाकों के लिए एक बड़े भूकंप (मेगाक्वेक) के थोड़े ज्यादा जोखिम की चेतावनी दी गई थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button