कैरियररोजगार

RBI JE Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में जूनियर इंजीनियर भर्ती, 16 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें सैलरी और योग्यता…

RBI Junior Engineer Recruitment 2026: इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो भारत के केंद्रीय बैंक में नौकरी हासिल कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शानदार मौका दिया जा रहा है. आरबीआई की ओर से इंजीनियरिंग की फील्ड में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली गई है. सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में जेई की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जूनियर इंजीनियर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. आइए जेई भर्ती 2026 के योग्यता, आवेदन और सैलरी आदि की डिटेल्स जानते हैं.

RBI JE Vacancy: कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 16 अप्रैल 2026 से आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है. 6 मई 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन की विंडो ओपन रहेगी. इसके बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे और एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. सेलेक्शन प्रोसेस के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन 6 जून 2026 को होगा.

RBI JE Bharti 2026: किन योग्यता की जरूरत?

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल):- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 साल का डिप्लोमा या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन जरूरी है. जिनके पास डिप्लोमा होगा उनके पास काम करने का भी अनुभव 2 साल तक का होना चाहिए. जबकि, डिग्री वालों के लिए 1 साल तक का अनुभव जरूरी है.

जूनियर इंजीनियर (सिविल):- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना चाहिए. डिप्लोमा वालों के लिए 2 साल का अनुभव और डिग्री वालों के लिए 1 साल अनुभव होना जरूरी है.

कितनी आवेदन फीस?

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 450 रुपये आवेदन शुल्क
  • एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी- 50 रुपये आवेदन शुल्क

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में Junior Engineer (Civil/Electrical) शो होगा.
  3. उस पर क्लिक करने के बाद ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपने नाम, फोन नंबर समेत अन्य डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  5. लॉगिन के बाद आवेदन पत्र शो होगा और उसमें सभी डिटेल्स को दर्ज कर दें.
  6. मांगे जा रहे दस्तावेजों को जमा कर दें और आवेदन शुल्क जमा कर दें.
  7. इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

चयन प्रक्रिया और सैलरी?

ऑनलाइन रिटन एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) जैसी चयन प्रक्रिया में पास हो जाने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन जेई के लिए हो सकेगा. उम्मीदवारों को बेसिक पे सैलरी हर महीने 47,700 रुपये दिए जाएंगे. साथ में  अन्य भत्ते भी जुड़ें जाएंगे. वर्तमान में आरबीआई में जूनियर इंजीनियर की सैलरी लगभग 91,309 रुपये प्रति माह है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button