chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गबालोदबेमेतरा

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के 48 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिला लाभ…

दुर्ग/बालोद/बेमेतरा/ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के अंतर्गत दुर्ग रीजन (दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिले) में आर्थिक रुप से कमजोर एवं किसानों को बिजली बिलों के बोझ से मुक्त करने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से अब तक दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के लगभग 48 हजार से अधिक सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि एवं अधिभार(सरचार्ज) में 14 करोड़ 90 लाख 43 हजार रुपए की भारी छूट प्रदान की जा चुकी है।

समाधान योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत अब तक 30414 निष्क्रिय उपभोक्ता सफलतापूर्वक लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही योजना के दायरे में आने वाले कुल 29886 पात्र सक्रिय उपभोक्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार इन पात्र उपभोक्ताओं में से अब तक लगभग 61 प्रतिशत ने अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया है। दुर्ग रीजन के अंतर्गत तीनों जिलों के 09 विद्युत संभागों में सर्वाधिक बेमेतरा संभाग से 20879, साजा संभाग से 6221 अहिवारा संभाग से 4487, भिलाई पूर्व संभाग से 4397, बालोद संभाग से 3832, दुर्ग संचारण-संधारण संभाग से 2561, पाटन संभाग से 2263, भिलाई पश्चिम संभाग से 2111, दुर्ग शहर संभाग से 1976 सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ता लाभान्वित हो चुकेें हैं।

इन सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि एवं अधिभार(सरचार्ज) में 14 करोड़ 90 लाख 43 हजार रुपए का छूट प्रदान किया जा चुका है। लाभान्वित उपभोक्ताओं द्वारा सक्रियता दिखाते हुए अब तक लगभग 01 करोड़ 45 लाख 42 हजार रुपए की बकाया राशि विभाग में जमा की जा चुकी है।

सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने बताया कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तीनों जिलों के 62 वितरण केंद्रों एवं 12 जोन मंे विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता और छूट की प्रक्रिया के बारे में जागरुक कर रही है। विभाग का लक्ष्य निर्धारित सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पात्र उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है।

मुख्य अभियंता ने अपील की है कि जो बीपीएल, एपीएल एवं कृशि श्रेणी के उपभोक्ता 31 मार्च 2023 के पूर्व के बकाया बिजली बिलों के कारण आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं, वे अपने नजदीकी वितरण केंद्र/जोन में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बकाया बिजली बिलों का निपटारा कर उपभोक्ता भविष्य में निर्बाध बिजली सेवा सुनिश्चित कर सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक के रुप में बिजली कंपनी के सुदृढ़ीकरण में अपना बहुमूल्य सहयोग दे सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button