चेम्बर-दुर्ग पुलिस का ड्रग्स जागरूकता अभियान, भसीन ने कहा- हर व्यापारी अभियान का सक्रिय सहभागी बने…

भिलाई नगर। नशा उन्मूलन के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने जवाहर मार्केट, पावर हाउस में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में व्यापारियों और आम नागरिकों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। नशा समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, इसलिए इसे रोकना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। यदि व्यापारी और नागरिक जागरूक होकर सहयोग करें, तो नशा उन्मूलन अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि व्यापारी समाज को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यदि हम सब मिलकर जागरूकता फैलाएँ, तो समाज को नशामुक्त बनाने में बड़ी सफलता मिलेगी। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा। यह केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
व्यापारी वर्ग और नागरिकों को मिलकर इस अभियान को मजबूत करना होगा। भिलाई चेम्बर चेयरमेन दिनकर बासोतिया ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को कमजोर करता है। इस अभियान से व्यापारियों और युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और हम सब मिलकर सुरक्षित वातावरण बना पाएँगे। इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी, जिस पर ड्रग्स से जुड़ी कोई भी सूचना गोपनीय रूप से दी जा सकती है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




