धारदार हथियार लेकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले युवक को पुलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 16.04.2026 को थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोटिया रोड नाला किनारे एक युवक अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका कर भय उत्पन्न कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना पुलगांव पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ संतलाल जांगड़े, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोटिया कुंदरा पारा जैतखाम के पास, दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 374/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : आमजन में भय उत्पन्न कर दहशत फैलाना
▪️ घटनास्थल : पोटिया रोड नाला किनारे, थाना पुलगांव क्षेत्र, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम : 1. राजू उर्फ संतलाल जांगड़े, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोटिया कुंदरा पारा, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री : 1. एक लोहे का धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, प्रधान आरक्षक 1613 सुनील कुमार सोनी, आरक्षक 1160 हरिशचंद सिन्हा एवं आरक्षक 1200 अष्वनी यादव की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




