chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की कार्यवाही– अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर 30 पौवा देशी मदिरा जप्त…

दुर्ग / संक्षिप्त विवरण : जिले में अवैध नशाखोरी एवं शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.04.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के आगे धमधा नाका, दुर्ग के पास बैग में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शैलेन्द्र सागरवंशी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी गई देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

घटना स्थल : हनुमान मंदिर के आगे, धमधा नाका, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. शैलेन्द्र सागरवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. 30 पौवा देशी मसाला मदिरा शोले (प्रत्येक 180 एम.एल.) कुल 5.40 बल्क लीटर
2. एक काला रंग का बैग

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ के आरक्षक राजेश्वर साहू, आरक्षक कमलेश यादव तथा टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button