अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

कोसा नगर सुपेला में धारदार हथियार लहराकर भय उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग- संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोसा नगर स्थित रामलीला मैदान के पास एक युवक अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित हो गया है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया। आरोपी का कृत्य लोक शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए संभावित खतरा उत्पन्न कर रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान दमन सोनी उर्फ दामु के रूप में हुई।

मामले में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 307/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

सार्वजनिक स्थल पर अनावश्यक रूप से धारदार हथियार प्रदर्शित कर दहशत फैलाना।

▪️ घटनास्थल :

रामलीला मैदान के पास, कोसा नगर, सुपेला, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. दमन सोनी उर्फ दामु, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोसा नगर उड़िया मोहल्ला वार्ड 05 भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक लोहे का धारदार हथियार

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी विजय यादव, सउनि राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक नवनीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button