छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान: दुर्ग में 21 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यशाला…

दुर्ग | 21 फरवरी (शनिवार) | सुबह 10:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन दुर्ग में किया जा रहा है। यह कार्यशाला जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय-प्रदेश स्तर के बाद अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अभियान संपन्न होने के बाद अब जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसी प्रकार मंडल स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है, जो कार्यशाला की संरचना और संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

ये रहेंगे मुख्य वक्ता और प्रमुख अतिथि

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे।

उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहेंगे:

  • नंदन जैन – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी

  • शताब्दी पांडेय – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

  • वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारीगण

किन-किन पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति

प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित अपेक्षित श्रेणी के अनुसार निम्न पदाधिकारी कार्यशाला में भाग लेंगे:

  • विधायक

  • जिला भाजपा पदाधिकारी

  • जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री

  • मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी

  • प्रकोष्ठ जिला संयोजक

  • जिला पंचायत अध्यक्ष

  • महापौर

  • नगर पालिका अध्यक्ष

  • जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी

सभी अपेक्षित पदाधिकारियों को अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजीयन सुबह 10 बजे से

कार्यशाला के लिए पंजीयन प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button