अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास के तहत 50 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत थाना कुम्हारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 पौव्वा देशी “शोले मसाला” शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4000 बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13.12.2025 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा, शासकीय अस्पताल के पास एक मोटरसाइकिल में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BE 1264 को रोका।

तलाशी में प्लास्टिक बोरी से मिली अवैध शराब

संदेहियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सुनील कुमार महतो, निवासी चरोदा बस्ती एवं सोनू देवांगन, निवासी हाउसिंग बोर्ड, चरोदा बताया। तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की बोरी से 50 पौव्वा शोले देशी मसाला मदिरा बरामद की गई, जिसे मौके पर जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 244/25 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहिम जारी

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button