
Sarkari Naukri, NHPC Recruitment: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC)में निकली नौकरियां उन लोगों के लिए है जो मेहनत से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो देर किस बात की? अपनी योग्यता चेक करें और आज ही अप्लाई कर दें. आवेदन के लिए आपको NHPC की ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा.
NHPC Vacancy 2025: कौन से पद खाली हैं?
NHPC ने इस बार ढेर सारी वैकेंसी निकाली हैं, जिनमें अलग-अलग योग्यता वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं. देखिए लिस्ट-
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 129 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिस: 76 पद
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: 156 पद
NHPC Jobs Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
ये पद उन लोगों के लिए हैं जो पढ़ाई पूरी करके नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं. चाहे आपने बीकॉम, बीएससी, बीटेक, बीई, एलएलबी, डिप्लोमा, आईटीआई, एमए, एमबीए, पीजीडीएम या कोई पीजी डिप्लोमा किया हो आपके लिए मौका है तो अपनी डिग्री निकाल लें और देख लें कि आप फिट बैठते हैं या नहीं.जहां तक उम्र की बात है उम्मीदवार का कम से कम 18 साल का होना जरूरी है और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए.अगर आप रिजर्व कैटेगरी (SC/ST/OBC) से हैं तो आपको उम्र में छूट मिल सकती है यानी अगर आप 30 से थोड़ा ज्यादा हैं तो भी चेक कर लें. शायद आपकी कैटेगरी के लिए रिलैक्सेशन हो, लेकिन जल्दी करें क्योंकि सीटें सीमित हैं.
NHPC Jobs Salary: सैलरी कितनी मिलेगी?
NHPC में नौकरी करने का एक फायदा ये भी है कि सैलरी अच्छी मिलेगी. पद के हिसाब से सैलरी अलग अलग होगी.
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: हर महीने 15,000 रुपये
डिप्लोमा अप्रेंटिस: हर महीने 13,500 रुपये
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस:हर महीने 12,000 रुपये
NHPC Selection Process: सेलेक्शन कैसे होगा?
इस भर्ती में सिलेक्शन मेरिट बेसिस पर होगा यानी आपकी पढ़ाई के मार्क्स और योग्यता के आधार पर आपको चुना जाएगा. कोई लिखित एग्जाम या इंटरव्यू नहीं देनी होगी. बस अपना अकादमिक रिकॉर्ड मजबूत रखें और अप्लाई कर दें.
आवेदन कैसे करें?
अब सवाल ये कि अप्लाई कैसे करना है? तो आप स्टेप-बाय-स्टेप इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं-
1. सबसे पहले NHPC की ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं.
2. होम पेज पर आपको करियर बटन दिखेगा उस पर क्लिक करें.
3. वहां भर्ती से जुड़ा ऑप्शन मिलेगा उस लिंक पर क्लिक करें.
4. अब Click here for Online Application पर क्लिक करके फॉर्म ओपन करें.
5. सारी डिटेल्स भरें फीस जमा करें (अगर लागू हो) और फॉर्म सब्मिट कर दें.
6. आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें.ये भविष्य के लिए काम आएगा.
क्यों ये मौका मिस न करें?
ऐसे में अगर आप इन नौकरियों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो फटाफट कर दें.नहीं तो ये मौका हाथ से निकल सकता है. NHPC एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी है जो हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स में नंबर वन है. यहां काम करने का मतलब है स्टेबिलिटी, सम्मान और करियर ग्रोथ. साथ ही आपको देश के लिए कुछ करने का मौका भी मिलेगा.
ध्यान देने वाली बातें
– फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता और उम्र चेक कर लें.
– वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट्स देखें.कहीं डेडलाइन मिस न हो जाए.
– सारे डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, ID प्रूफ) तैयार रखें ताकि अप्लाई करने में दिक्कत न हो.
– अगर कोई टेक्निकल प्रॉब्लम हो तो NHPC हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




