देशराजनीति

‘जिससे खाया, उसे लौटाऊंगा’ न खाऊंगा, न खाने दूंगा के बाद अब PM मोदी का लक्ष्‍य…

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्‍यू में कई मसलों पर अपनी राय रखी. उन्‍होंने एक बार फिर से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि वह न तो खाएंगे और न ही किसी को खाने देंगे. उन्‍होंने आगे कहा कि जिनसे खाया गया है, उनको उनका हक लौटाएंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली के शराब घोटाले और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर पूछे गए सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया. बता दें कि दिल्‍ली की निरस्‍त आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं.

न्‍यूज 18 के एग्जिक्‍यूटिव एडिटर्स अमिताभ सिन्‍हा, अमन शर्मा, सीनियर एडिटर अमन चोपड़ा और असिस्‍टेंट एडिटर पायल मेहता को दिए खास इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने को लेकर कई बातें कहीं. पीम मोदी ने कहा कि वह न तो खाएंगे और न ही किसी को खाने देंगे.

इसके साथ ही उन्‍होंने अगले लक्ष्‍य का खुलासा भी कर दिया. उन्‍होंने कहा कि जिससे खाया है, अब उसको लौटाऊंगा. बता दें कि मोदी सरकार शुरू से ही ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’ के सिद्धांत पर काम कर रही है. अब जो लोग भ्रष्‍टाचार के शिकार हुए हैं, उनको उनका अधिकार दिलाने का लक्ष्‍य रखा गया है.

पीएम मोदी ने बताई देश की सबसे बड़ी पॉजिटिव बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास इंटरव्‍यू में बताया कि जो 21वीं सदी में पैदा हुआ है, अब वह निर्णायक एज ग्रुप में पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा, ’21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब निर्णायक एज ग्रुप में पहुंच गया है. उसने अभी बुराइयां देखी नहीं है, लेकिन उसके अंदर एक तड़प है कि दुनिया बदल गई हम क्‍यों नहीं बदलते हैं. वह ऐसा इसलिए सोचता है, क्‍योंकि वह दुनिया को जानता है.

पीएम मोदी ने देश में सबसे बड़ी पॉजिटिव चीज की भी चर्चा की. उन्‍होंने कहा, ‘मैं आज देश में सबसे बड़ी पॉजिटिव चीज देख रहा हूं वह सामान्‍य मानवी है. इसका दूसरा शब्‍द ही एस्पिरेशन है. हर इंडियन मतलब एस्पिरेशन. यह किसी देश का सबसे बड़ा फोर्स होता है.’

‘एस्पिरेशन को ध्‍यान में रखकर निर्णय करता है युवा’

पीएम मोदी ने 21वीं सदी में पैदा हुए युवाओं के एस्पिरेशन को लेकर भी बात की है. उन्‍होंने कहा कि युवा अपने एस्पिरेशन को ध्‍यान में रखकर कोई निर्णय करता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘वह (देश का युवा) यह सोचता है कि यह चुनाव उसके एस्पिरेशन के अनुकूल हो. मुझे क्‍या मिले और नहीं मिले इससे कोई मतलब नहीं है. मेरा देश ऐसा हो जिसे मैं निकाल लूं. युवा अब इस बात पर केंद्रित हुआ है.’

पीएम मोदी ने महिलाओं को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं के अंदर भी कुछ करने का एक जज्‍बा पैदा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि देश का 30 फीसद युवा और 50 फीसद आधी आबादी (मातृ शक्ति) का जज्‍बा एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो देश के लिए 1000 साल की नींव रखने के लिए प्रत‍िबद्ध है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button