छत्तीसगढ़भिलाई

दया सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने डोनेट किया ब्लड, पूर्व सीएम रमन को दया ने भेंट किया तलवार और साफा

भिलाई। मेवाड़ के 13वें राजा महाराणा प्रताप का आज 9 मई को जन्म जयंती है। उनका जन्म 9 मई, 1540 में हुआ था। हर साल उनकी जयंती देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। उनका जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था। भारत के इस महान राजपूत राजा ने अपने राज्य में कई बार मुगल शासकों को पछाड़ा।

इन्होंने 35 सालों तक मेवाड़ पर राज्य किया। भारत के महान सपूत और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जीवन-गाथा साहस, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है। महाराणा प्रताप ने अपनी मां से युद्ध कौशल सीखा था। उनके जन्म जयंती के अवसर पर भिलाई, रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में भिलाई-दुर्ग व रायपुर के सामाजिक बंधुओं ने रक्तदान किया। 100 से ज्यादा यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा करने का संकल्प लिया। दया सिंह ने बताया कि समाज प्रमुखों ने आज जन्म जयंती के अवसर पर संकल्प लिया है कि दहेज प्रथा को बंद किया जाएगा।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ाया दिया जाएगा। इस अवसर पर दया सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। उनसे आशीर्वाद लेकर दया सिंह ने तलवार और शाफा भेंट किया।

रमन ने दया को आशीर्वाद दिया और समाज के लिए बेहतरीन काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। पूर्व सीएम रमन ने कहा कि वे समाज के हर कार्य में साथ हैं। उनका मार्गदर्शन सदैव रहेगा।

दिल्ली की तर्ज पर चलेगा सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सदस्यता अभियान चलेगा। छत्तीसगढ़ के सामाजिक बंधुओं को एकजुट कर उन्हें जोड़ने का संकल्प लिया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button