chhattisgarhknowledgelifestyleStateअपडेटछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइलविविध विषय

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्ग शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 9.10 करोड़ रुपये से सड़कों और चौक-चौराहों का होगा कायाकल्प…

पटेल चौक का होगा सौंदर्यीकरण; बस स्टैंड से गणेश मंदिर मार्ग तक चौड़ीकरण से मिलेगी जाम से राहत

दुर्ग। दुर्ग शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहरी अधोसंरचना को आधुनिक स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयासों से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण, उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के लिए 9 करोड़ 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्ग शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 9.10 करोड़ रुपये से सड़कों और चौक-चौराहों का होगा कायाकल्प...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वीकृत इस राशि से शहर के व्यस्ततम पटेल चौक का कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा दुर्ग बस स्टैंड से पचरीपारा होते हुए गणेश मंदिर मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का विकास किया जाएगा।

पटेल चौक को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

दुर्ग शहर के प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त पटेल चौक का चौड़ीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा। इसके अंतर्गत चौक के चारों ओर चौड़ी सड़क, सर्विस रोड, डिवाइडर, आइलैंड, रेलिंग, फुटपाथ और नाली निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं। साथ ही चौक का सौंदर्यीकरण और विद्युतीकरण भी किया जाएगा।

इन कार्यों से पटेल चौक पर यातायात का दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। शहर के प्रमुख प्रवेश एवं संपर्क मार्गों पर भी आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

बस स्टैंड से गणेश मंदिर मार्ग तक सड़क होगी चौड़ी

स्वीकृत राशि से दुर्ग बस स्टैंड से पचरीपारा पहुंच मार्ग और पचरीपारा से गणेश मंदिर मार्ग पर पानी टंकी तक के संकरे हिस्से का चौड़ीकरण किया जाएगा।

इसके अलावा बस स्टैंड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स के पीछे की सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 14 मीटर तक करने का प्रस्ताव है। इन मार्गों के उन्नयन से शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा। इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को विशेष सुविधा मिलेगी।

फुटपाथ, नाली और प्रकाश व्यवस्था पर भी रहेगा जोर

इन विकास कार्यों में केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित न रहकर नागरिक सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। फुटपाथ निर्माण से पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा, जबकि नाली निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था से रात के समय भी सड़कों और चौक-चौराहों पर आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा।

दुर्ग को आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाना प्राथमिकता : गजेन्द्र यादव

शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दुर्ग शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। शहर की बढ़ती आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़कों, चौक-चौराहों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दुर्ग की जनता को बेहतर सड़कें, सुगम यातायात और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। शहर के विकास के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा रहा है।

मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग के विकास को नई दिशा और गति मिल रही है। हमारा संकल्प है कि दुर्ग की पहचान एक सुंदर, स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में बने। ये विकास कार्य केवल सड़कों का विस्तार नहीं, बल्कि दुर्गवासियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

शहर के विकास को मिलेगी नई गति

9.10 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से दुर्ग शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद शहरवासियों को बेहतर सड़क नेटवर्क, व्यवस्थित यातायात और आधुनिक नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे शहर के विकास को नई गति मिलने के साथ दुर्ग को आधुनिक शहरी स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button