bhilai-steel-plantchhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़भिलाईमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइल

भिलाई में सजी ‘डॉ. येसुदास नाइट’ की सुरमयी महफिल, सदाबहार गीतों पर झूमे संगीत प्रेमी…

पी.टी. उल्लास कुमार और मुंबई की गायिका शाहीन ने दी शानदार प्रस्तुतियां, पद्मविभूषण के.जे. येसुदास के गीतों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

भिलाई। सदाबहार गीतों की मधुर धुन, सुरीली आवाज और शानदार वाद्य संगत के बीच भिलाई में संगीत की यादगार शाम सजी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा 18 नवंबर 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में पद्मविभूषण डॉ. के.जे. येसुदास को समर्पित ‘डॉ. येसुदास नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया। इस संगीतमय कार्यक्रम में येसुदास के लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भिलाई में सजी ‘डॉ. येसुदास नाइट’ की सुरमयी महफिल, सदाबहार गीतों पर झूमे संगीत प्रेमी...

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रशांत ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) राजेंद्र प्रसाद तथा महाप्रबंधक (मार्स) एन.के. बंछोर सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

भिलाई में सजी ‘डॉ. येसुदास नाइट’ की सुरमयी महफिल, सदाबहार गीतों पर झूमे संगीत प्रेमी...

पी.टी. उल्लास कुमार और शाहीन की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

संगीत संध्या का प्रमुख आकर्षण भिलाई इस्पात संयंत्र के ख्यातिलब्ध गायक पी.टी. उल्लास कुमार रहे। उन्होंने डॉ. के.जे. येसुदास के लोकप्रिय और सदाबहार फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

भिलाई में सजी ‘डॉ. येसुदास नाइट’ की सुरमयी महफिल, सदाबहार गीतों पर झूमे संगीत प्रेमी...

वहीं, मुंबई से विशेष रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय स्तर की गायिका शाहीन ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सहगायिकाओं अनुष्का, मधुरिमा रे और तान्या समद्दार ने भी येसुदास के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर संगीतमय शाम को यादगार बनाया।

वाद्य कलाकारों की संगत ने बढ़ाई गीतों की खूबसूरती

कार्यक्रम में गायन के साथ वाद्य संगीत का भी शानदार तालमेल देखने को मिला। तबले पर रविन्द्र कर्मकार, की-बोर्ड पर साईं चक्रवर्ती, बालसुब्रमण्यम और मिलाप, ढोलक पर भगवत साहू, ऑक्टोपैड पर देवव्रत मजूमदार, गिटार पर आशुतोष तथा बांसुरी पर सतीश सिन्हा ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

वाद्य कलाकारों की सुमधुर संगत ने गायकों की प्रस्तुतियों को और प्रभावशाली बनाया। गीतों की धुनों और सुरों के इस खूबसूरत संगम ने पूरे सभागार को संगीतमय माहौल से सराबोर कर दिया।

निःशुल्क प्रवेश पर उमड़े संगीत प्रेमी

कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन ने किया। निःशुल्क प्रवेश वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डॉ. येसुदास के लोकप्रिय गीतों का आनंद उठाया।

इस विशेष संध्या में प्रस्तुत चुनिंदा गीतों ने डॉ. के.जे. येसुदास की विशिष्ट गायन शैली और भारतीय संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान की यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया। ‘डॉ. येसुदास नाइट’ भिलाई के सांस्कृतिक आयोजनों में संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित हुई।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button