careerchhattisgarhknowledgeकैरियरछत्तीसगढ़जॉबयूटिलिटी न्यूजरोजगारलाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 38 पदों पर भर्ती, स्पेशल एजुकेटर के लिए 20 नवंबर से आवेदन…

उच्च एवं प्राथमिक माध्यमिक स्तर के लिए स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 4 दिसंबर तक मिलेगा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत उच्च प्राथमिक स्तर और प्राथमिक स्तर के कुल 38 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उच्च और प्राथमिक स्तर पर होगी भर्ती

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, अटल नगर रायपुर द्वारा 16 नवंबर 2026 को जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती का विवरण इस प्रकार है।

पद का नामरिक्त पद
स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक)09
स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक)29
कुल पद38

इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों से आवेदन निर्धारित प्रारूप में संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, शिक्षा संभाग (छत्तीसगढ़) में स्वीकार किए जाएंगे।

  • आवेदन प्रारंभ: 20 नवंबर 2026

  • अंतिम तिथि: 04 दिसंबर 2026

विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें

विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश, चयन प्रक्रिया, पदों का आरक्षण और आवेदन करने की विधि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में देखी जा सकती है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://eduportal.cg.nic.in

विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनशील है। विज्ञापित पदों पर चयन के बाद नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एसएलपी (सी) क्रमांक 019668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश/निर्णय के अधीन रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button