chhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़जीवन-शैलीभिलाईयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइलविविध विषय

वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विक्रम जनबंधु का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; पत्रकारिता जगत में शोक…

चार दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में रहे सक्रिय, ‘मुद्दा आपका’ के सलाहकार संपादक और आकाशवाणी के पूर्व प्रसारक थे विक्रम जनबंधु

भिलाई। पत्रकारिता और साहित्य जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘मुद्दा आपका’ समाचार पत्र के सलाहकार संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं आकाशवाणी के पूर्व प्रसारक विक्रम जनबंधु का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भिलाई सहित पूरे पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विक्रम जनबंधु पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने अपने लंबे अनुभव, गहन अध्ययन और लेखन के माध्यम से मीडिया जगत में विशिष्ट पहचान बनाई थी। निष्पक्ष पत्रकारिता और सहज व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले जनबंधु के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

कुछ दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम जनबंधु पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय के बड़े भाई थे।

पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक

विक्रम जनबंधु के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, साहित्यकारों, लेखकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता योगदान और आत्मीय व्यवहार को याद किया।

चार दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता और लेखन के माध्यम से समाज और जनसरोकारों से जुड़े रहे विक्रम जनबंधु का निधन मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके जाने से पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button