विधायक ललित चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, सौजन्य मुलाकात कर दी शुभकामनाएं…

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में भिलाई के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने इस अवसर पर विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की। मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल रहा।
जनसेवा के लिए दी शुभकामनाएं
गौरतलब है कि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन 7 नवंबर को है। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




