chhattisgarhknowledgeछत्तीसगढ़दुर्गयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

फेकारी में सेवा सेतु कैंप बना ग्रामीणों के लिए मदद का मंच, मंत्री गजेन्द्र यादव ने बांटे लाभ के प्रमाण-पत्र…

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से लेकर आवास की चाबी तक, पात्र हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ

दुर्ग। दुर्ग-पाटन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम फेकारी में आयोजित सेवा सेतु कैंप में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

फेकारी में सेवा सेतु कैंप बना ग्रामीणों के लिए मदद का मंच, मंत्री गजेन्द्र यादव ने बांटे लाभ के प्रमाण-पत्र...

विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कैंप में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कैंप में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उनके क्षेत्र में उपलब्ध कराना रहा।

आवास हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित घरों की चाबी प्रदान की गई। अपने पक्के आवास की चाबी पाकर हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा।

इसके अलावा स्वच्छता कर्मियों को ड्रेस वितरित की गई और पात्र हितग्राहियों को लोन की सुविधा का लाभ दिया गया।

लखपति दीदियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

कैंप में लखपति दीदियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की उपलब्धियों को भी सामने रखा गया।

योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों से अपील

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को उनका वास्तविक लाभ दिलाना है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, ग्राम सरपंच यीवगेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button