chhattisgarhknowledgelifestylepoliticsछत्तीसगढ़दुर्गयूटिलिटी न्यूज

मेरे सपनों का भारत पर जेआरडी स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पना की उड़ान, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित राष्ट्र की तस्वीर…

जेआरडी स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

दुर्ग । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग के जेआरडी स्कूल में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

मेरे सपनों का भारत पर जेआरडी स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पना की उड़ान, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित राष्ट्र की तस्वीर...

“मेरे सपनों का भारत” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से अपने विचारों, कल्पनाओं और देश के भविष्य की तस्वीर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने तकनीक, संस्कार, स्वच्छता और विकसित भारत जैसे विषयों को अपनी रचनाओं में प्रमुखता से उकेरा।

रंगों में दिखी विकसित भारत की कल्पना

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनसे संवाद कर उनकी रचनाओं के पीछे छिपे विचारों को जाना।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से तकनीक, संस्कार, स्वच्छता और विकसित भारत की सुंदर तस्वीर सामने रखी है। वहीं स्कूल की बालिकाओं ने भाषण के माध्यम से देश के विकास में युवाओं की भूमिका और उनकी नैतिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।

मंत्री ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के विचार और संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, विचार और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने और शिक्षा के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों और दिए गए भाषणों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, जेडी के. वी. राव, डीईओ जगजीत सिंह धीर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button