उर्स पाक में पहुंचे सांसद विजय बघेल, चादर शरीफ पेश कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ…
केलाबाड़ी में सूफी जलाउद्दीन खिज्र रूमी शाह के 48वें उर्स पाक में अकीदत का माहौल

दुर्ग। केलाबाड़ी, दुर्ग में सूफी जलाउद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. का 48वां उर्स पाक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। उर्स पाक के तीसरे दिन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में शिरकत की और आस्ताने में चादर शरीफ पेश की।
इस अवसर पर उन्होंने अपने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ देश और प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी। चादर शरीफ पेश करने के बाद सांसद ने उर्स पाक के जेरे सरपरस्त सूफी सफीउद्दीन सादी मियां से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
सांसद विजय बघेल ने सादी मियां से उर्स पाक के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान आयोजकों और उपस्थितजनों की ओर से उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सूफी कमालुद्दीन जामी, सूफी इकरामुद्दीन आरिफ, इमामुद्दीन सूफी, सूफी मोईन हक, सूफी जुनैद, सूफी जावेद, सूफी नावेद, सूफी अयाज़, सूफी अशफाक, सूफी नवाज, सूफी राजू भाई और हेमू भाई सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
उर्स पाक के आयोजन को लेकर केलाबाड़ी में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला। आयोजन के दौरान देश-प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की गई।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




