bhilai-steel-plantअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी में स्मार्ट सुरक्षा व्यवस्था की नई शुरुआत, 12 गेट पर लगेगी RFID स्मार्ट गेट पास प्रणाली…

सेजेस परियोजना से प्रवेश-निकास होगा सुरक्षित और सुव्यवस्थित, RFID व फेस रिकग्निशन से होगी पहचान और निगरानी

भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सुरक्षा एवं प्रवेश प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में सेजेस (Smart Access and Gate Entry System) परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत संयंत्र के सभी 12 प्रवेश द्वारों पर RFID आधारित स्मार्ट गेट पास प्रणाली लागू की जाएगी।
बीएसपी में स्मार्ट सुरक्षा व्यवस्था की नई शुरुआत, 12 गेट पर लगेगी RFID स्मार्ट गेट पास प्रणाली...

इस आधुनिक व्यवस्था का उद्देश्य अनधिकृत प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण के साथ कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य अधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश एवं निकास को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुगम और दक्ष बनाना है।

12 प्रवेश द्वारों पर लागू होगी स्मार्ट व्यवस्था

सेजेस परियोजना के माध्यम से बीएसपी की मौजूदा गेट पास व्यवस्था को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। RFID आधारित स्मार्ट गेट पास से प्रवेश के दौरान पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सहज होगी। इससे संयंत्र में आने-जाने वाले अधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और गेट प्रबंधन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

RFID और फेस रिकग्निशन से होगी बेहतर निगरानी

सेजेस प्रणाली में RFID एवं फेस-रिकग्निशन आधारित तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके जरिए प्रवेश के समय पहचान और सत्यापन को आसान बनाने के साथ संयंत्र के विभिन्न प्रवेश द्वारों से होने वाली आवाजाही की निगरानी एवं ट्रैकिंग को भी बेहतर किया जा सकेगा।

इस प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य सुरक्षा और सुविधा के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करना है। एक ओर कर्मचारियों और अधिकृत व्यक्तियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आसान होगी, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियंत्रण अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जा सकेंगे।

पवन कुमार ने रखी परियोजना की आधारशिला

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने सेजेस परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, डीआईजी (सीआईएसएफ) चंदन कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) प्रवीण राय भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (मैनेजमेंट सर्विसेज) रवि शंकर और मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रशांत ओझा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सेजेस परियोजना को बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के बीच किए जा रहे समन्वय की सराहना की।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रभारी (टीएसडी) ए.बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएंडआईटी) नीना जायसवाल, महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एलएंडडी) संजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-संकार्य) संजय द्विवेदी, महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) सरबानी दास, महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) संदीप झा, महाप्रबंधक (टीएसडी) विष्णु पाठक, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-आईआर एंड सीएलसी) राजीव कुमार तथा परियोजना प्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक (एएंडडी) मनीष सिंह चौहान सहित बीएसपी और सीआईएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button