रोजगार

ESIC Recruitment 2026: ESIC में निकली वकील के 24 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त तक भर दें फॉर्म

ESIC Recruitment 2026: लॉ क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), क्षेत्रीय कार्यालय बिहार की ओर से पटना स्थित उच्च न्यायालय, कर्मचारी बीमा (ईआई) कोर्ट-पटना, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (सीएटी) पटना बेंच, सिविल कोर्ट-पटना और राज्य की अन्य विभिन्न अदालतों में 2026 से 29 की अवधि के लिए वकीलों के कुल 24 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

ईएसआईसी की ओर से जिन न्यायालय/न्यायाधिकरण में वकीलों के कुल 24 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें पटना उच्च न्यायालय में 6, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (सीएटी) पटना बेंच में 5, कर्मचारी बीमा (ईआई) न्यायालय में 6, व्यवहार न्यायालय बिहार के अन्य सभी जिले (पटना को छोड़कर) में दो और व्यवहार न्यायालय पटना में पांच पद शामिल हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि 

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है. ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है.

कैसे करना है आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘क्षेत्रीय निदेशक (कानूनी), कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय-बिहार, पंचदीप भवन, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पटना-800001 (बिहार)’ पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें.

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button