नेवई पुलिस की त्वरित कार्यवाही – विभिन्न स्थानों से सायकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 06 नग सायकल बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी आनंद पाटिल, निवासी तेलगूपारा, मरोदा टंकी, नेवई द्वारा दिनांक 22.07.2026 को थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.07.2026 को उसके पुत्र द्वारा घर के सामने खड़ी की गई रेंजर सायकल (पॉपस्टार विक्टरी, काला रंग) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 494/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, चोरी गई सायकल का बिल तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान पवन जंघेल के रूप में हुई। दिनांक 27.07.2026 को आरोपी को नेवई ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपी ने पिछले लगभग दो माह में थाना नेवई क्षेत्र के स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा एवं तेलगूपारा मरोदा सहित विभिन्न स्थानों से कुल 06 नग सायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 06 नग रेंजर सायकल बरामद कर विधिवत जप्त की गई। विवेचना के दौरान अन्य बरामद सायकलों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी थाना नेवई क्षेत्र में घूम-घूमकर मकानों, कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थानों के बाहर बिना सुरक्षा के खड़ी सायकलों को अवसर पाकर चोरी कर अपने कब्जे में छिपाकर रखता था।
घटना स्थल :
तेलगूपारा मरोदा टंकी, नेवई
स्टेशन मरोदा बस्ती
बीआरपी कॉलोनी
मौहारी मरोदा
थाना नेवई क्षेत्र के अन्य स्थान
आरोपी का नाम :
1. पवन जंघेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोधीपारा, वार्ड क्रमांक 16, खैरागढ़, जिला केसीजी (छ.ग.)
जप्त सामग्री :
1. 06 नग रेंजर सायकल
कुल अनुमानित कीमत – ₹30,000/-
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल साहू, प्रधान आरक्षक महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू, आरक्षक विजय कुर्रे एवं आरक्षक शाहबाज खान की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों एवं सायकलों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




