
भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 26.07.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्लॉटर हाउस, सुपेला के पास दो व्यक्ति अपने-अपने हाथों में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों एवं कचरा फेंकने वाले लोगों को हथियार लहराकर डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई।
आरोपियों ने अपना नाम एस. जोसवा राज एवं बी. डेविड बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक बड़ा धारदार हथियार एवं एक चापड़ बरामद हुआ, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आम नागरिकों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे।
घटनास्थल : स्लॉटर हाउस के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. एस. जोसवा राज, उम्र 22 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
2. बी. डेविड, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलगु पारा, सेक्टर-06, भिलाई।
जप्त सामग्री :
1. एक बड़ा धारदार हथियार।
2. एक चापड़।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक रमेश पाण्डेय, हिरेन्द्र निषाद, किशोर कुमार भगत एवं प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय का वातावरण निर्मित करने वाले अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




