chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 3.14 किलो गांजा, स्कूटी और मोबाइल जब्त; 2 युवक गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के अंतर्गत जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 को चौकी स्मृति नगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक डी-मार्ट के पीछे, दुर्ग रोड, स्मृति नगर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसीसीयू एवं चौकी स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध घेराबंदी की गई। मौके पर संदेहास्पद दो युवकों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक थैले में रखे 03 किलो 140 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक बिना नंबर की स्कूटी तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी मशरूका को स्वतंत्र गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान पुष्कर जंघेल एवं धीरज कुमार साहू उर्फ भविष्य साहू के रूप में बताई। आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 980/2026 पंजीबद्ध कर धारा 20(ख) एनडीपीएस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

दोनों आरोपी स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहक तलाशते थे तथा मौके पर ही गांजा की बिक्री करने की तैयारी में रहते थे। पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया।

घटना स्थल : डी-मार्ट के पीछे, दुर्ग रोड, स्मृति नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. पुष्कर जंघेल, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी वार्ड क्रमांक 58, उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
2. धीरज कुमार साहू उर्फ भविष्य साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 03 किलो 140 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग ₹1,50,000)।
2. एक बिना नंबर की स्कूटी (कीमती लगभग ₹60,000)।
3. दो नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹40,000)।

कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹2,50,000।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, आरक्षक कमल नारायण, आरक्षक सविन्दर सिंह एवं आरक्षक हर्षित शुक्ला सहित एसीसीयू एवं चौकी स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button