careerकैरियररोजगार

ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 24 जुलाई तक करें अप्लाई…

ADPO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. जिन अभ्यर्थियों से पहले आवेदन नहीं हो पाया था, उन्हें अब एक और अवसर मिला है. इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

अब इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लास्ट डेट के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम समय की भीड़ से बचें.

क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना जरूरी है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर किया जाएगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी.

जानें आवेदन की फीस

मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 250 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फिर अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करें, सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button