भिलाई

एमएसएमई (MSME)आइडिया हैकथॉन 6.0 एवं फ्रंटियर टेक्नोलॉजी पर चेम्बर और रूंगटा कॉलेज के बीच हुई सार्थक वार्तालाप

भिलाई। आज छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई इकाई एवं रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मध्य उद्योग, नवाचार एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमएसएमई (MSME)आइडिया हैकथॉन 6.0 तथा फ्रंटियर टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान नवाचार आधारित उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति, तकनीकी अनुसंधान तथा उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु विद्यार्थियों एवं युवा नवप्रवर्तकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह विचार रखा गया कि उद्योग जगत चेम्बर के साथ व रूंगटा कालेज के बीच समन्वय स्थापित कर युवाओं के नवाचारों को व्यावसायिक अवसरों से जोड़ा जाए, जिससे नए स्टार्टअप विकसित हों तथा एमएसएमई क्षेत्र को नई तकनीकों का लाभ मिल सके।

दोनों संस्थानों ने भविष्य में संयुक्त रूप से कार्यशालाओं, सेमिनारों, हैकथॉन एवं नवाचार आधारित कार्यक्रमों के आयोजन की दिशा में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के युवाओं, उद्योगों एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में महामंत्री अजय भसीन,भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा,महिला चेम्बर प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही, अमन मिश्रा,शंकर सचदेव,सुनील मिश्र,निरंकार सिंह व रूंगटा कालेज से श्री जी.वेणुगोपाल जी एवम अनुराग शर्मा जी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button