दुर्ग

पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या के मामले का खुलासा, प्रार्थी ही निकला आरोपी, बोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.06.2026 को थाना बोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव वार्ड क्रमांक 06 निवासी नीलकमल साहू द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर थाना बोरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतक की मृत्यु सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या होना अभिमत दिया गया।

मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतक कुलेश्वर साहू एवं उसके पुत्र नीलकमल साहू के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी नीलकमल साहू द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर प्रार्थी नीलकमल साहू को ही आरोपी पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना का कारण :

पारिवारिक विवाद।

▪️ घटनास्थल :

वार्ड क्रमांक 06, ग्राम नवागांव, थाना बोरी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. नीलकमल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, ग्राम नवागांव, थाना बोरी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. प्रकरण से संबंधित साक्ष्य सामग्री।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना बोरी के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ, विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकगण की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य संकलित कर हत्या के मामले का सफल खुलासा किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों का समाधान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक माध्यमों से करें। किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि कानूनन दंडनीय है। किसी भी अपराध अथवा संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button