chhattisgarhReligionछत्तीसगढ़धर्म अध्यात्मभिलाई

क्षमावाणी पर्व पर भिलाई में उमड़ा जैन समाज, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मांगी एक-दूसरे से क्षमा…

जैन भवन में धर्मसभा, तपस्वियों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; सांसद विजय बघेल ने कहा- “अंततः मैं सत्य का ही साथ दूंगा”

भिलाई। क्षमावाणी पर्व के पावन अवसर पर स्थानीय जैन भवन में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महासभा की ओर से भव्य धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धर्मसभा, प्रवचन, सामूहिक क्षमा याचना, तपस्वियों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व का संदेश समाज तक पहुंचाया गया। क्षमावाणी पर्व पर भिलाई में उमड़ा जैन समाज, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मांगी एक-दूसरे से क्षमा...

सामूहिक रूप से मांगी क्षमा

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी। समिति अध्यक्ष प्रशांत जैन और मंत्री सोमेश जैन के नेतृत्व में सामूहिक क्षमावाणी संपन्न हुई। इस दौरान महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के साथ उपस्थित समाजजनों से भी विनम्रतापूर्वक क्षमा याचना की।

विजय बघेल बोले- जैन समाज अहिंसा प्रिय और प्रबुद्ध

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में जैन समाज की अहिंसा और धार्मिक परंपराओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जैन समाज प्रबुद्ध और अहिंसा प्रिय है तथा जीव मात्र के प्रति करुणा का भाव रखता है। उन्होंने जैन भवन की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां साधु-संतों और मुनियों के चरण पड़ते रहे हैं।

क्षमावाणी पर्व पर भिलाई में उमड़ा जैन समाज, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मांगी एक-दूसरे से क्षमा...

उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वे गलत के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उनके शब्दों में, “मैं पूरी समाज के साथ हूं, लेकिन अंततः मैं केवल सत्य का ही साथ दूंगा।”

धार्मिक आयोजन के बीच सामने आया समाज का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से जैन भवन और धार्मिक आयोजनों से जुड़े एक मुद्दे पर अपनी पीड़ा भी व्यक्त की गई। समाज के लोगों ने कहा कि इस भवन की नींव 1960 के दशक में पहली पीढ़ी और पूर्वजों ने रखी थी। वक्ताओं ने क्षमावाणी जैसे धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सामने आई परिस्थितियों को दुखद बताया। इस दौरान विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता की पेशकश की बात भी कही गई।

प्रवचन से समझाया उत्तम क्षमा का महत्व

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और भजनों से हुई। इसके बाद पंडित अक्षय भैया ने प्रवचन देते हुए क्षमावाणी पर्व की धार्मिक महत्ता और जैन दर्शन में उत्तम क्षमा के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, संयम और परस्पर प्रेम का संदेश दिया गया।

तपस्वियों का हुआ सम्मान

कठिन तपस्या करने वाले समाज के तपस्वियों को सांसद विजय बघेल ने शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित तपस्वियों में संजीव कासलीवाल, पप्पू जैन छावड़ा, विमुक्ति छावड़ा, अनिता जैन कमल, रिचा जैन, स्वाति जैन, साधना सुनील जैन, सीमा कौशल, सुषमा जैन, निकिता विपिन जैन, ज्योत्सना काला, श्रेया सौरभ जैन, श्रेयांश जैन रुआबांधा, परी जैन, आयुष जैन, आरुषि जैन रुआबांधा, रानू जैन, अंकिता सौरभ जैन रुआबांधा, नीशा जैन मरोदा और शिखर जैन शामिल रहे।

बच्चों और महिला मंडल ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

जैन पाठशाला के बच्चों और महिला मंडल ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पारितोषिक भी प्रदान किए गए। धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

वात्सल्य भोज के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद समाजजनों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पुनः क्षमा मांगी और पर्व के मूल संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समिति पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सहयोग

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत जैन ने की, जबकि संचालन सोमेश जैन और जिनेन्द्र जैन ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक महावीर प्रसाद निगोतिया, प्रभात जैन, ज्ञानचंद बाकलीवाल, देवेंद्र जैन, वीके जैन और डॉ. जिनेंद्र जैन का मार्गदर्शन मिला।

प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संजीव कासलीवाल ने संभाली। आयोजन की सफलता में नीना जैन, अचला जैन, सीमा नाहर, नेहा बाकलीवाल, भव्या जैन, राजेश जैन, कमल जैन, साकेत जैन, वरुण जैन, शिम्पी जैन, संजीव छोटे, भरत गोधा, पंकज जैन, संजू कासलीवाल, विपिन विनायके, अशोक निगोतिया, गौरव बाकलीवाल और अमित अजमेरा सहित समिति के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button