विश्व ऐल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

दुर्ग – जुनवानी स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बुर्जगों के प्रति सम्मान, संवेदन शीलता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढाना था।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुर्जगों के साथ कैसा व्यवहार करता है। बुर्जुग हमारे अनुभव, संस्कार एवं ज्ञान का अमूल्य खजाना है। उनके सम्मान, सुरक्षा एवं देखभाल को सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
इसी उद्देश्य से समाज एवं आसपास के लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम कॉलेज के मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता एवं पैनन डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बुर्जगो के प्रति सम्मान एवं उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की उपप्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिंधु अनिल मेनन प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी अतिथियो ने विश्व एल्डर एब्यूज एअवेयरनेस डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये तथा लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने बुर्जगो के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करे उनका सम्मान करें तथा उनकी आवश्यकताओं और भावनाओं का ध्यान रखें।
वक्ताओं ने कहा कि बुर्जुग हमारी बुनियाद होते है और उनके आशीर्वाद अनुभव एवं संस्कारो के माध्यम से ही हम जीवन में सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बुर्जुगों के प्रति सम्मान, सुरक्षा एवं संवेदन शीलता का संदेश प्रसारित करते हुए व्यपापक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




