दुर्ग

पुलिस लाइन दुर्ग में “सहज योग द्वारा स्वयं को पहचानो” कार्यक्रम आयोजित, नशा मुक्ति एवं मानसिक सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

जिला पुलिस दुर्ग द्वारा पुलिस कर्मियों के मानसिक सशक्तिकरण, तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जून 2026 को पुलिस लाइन दुर्ग स्थित दधीचि प्रशिक्षण हॉल में “सहज योग द्वारा स्वयं को पहचानो” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहज योग की विशेषज्ञ सुश्री उषा अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा ध्यान एवं योग के माध्यम से आत्म-जागरूकता के विभिन्न आयामों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहज योग के सात प्रमुख चक्रों—मूलाधार, स्वाधिष्ठान, नाभि, अनाहत, विशुद्धि, आज्ञा एवं सहस्रार चक्र—के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित ध्यान एवं योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक तनाव को नियंत्रित कर आत्मविश्वास, एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक सोच विकसित कर सकता है।

विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया गया कि मानसिक शांति एवं आत्म-जागरूकता व्यक्ति को नशे जैसी हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहने में सहायक होती है तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्री चंद्र प्रकाश तिवारी सहित जिला पुलिस के कुल 104 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ध्यान का अभ्यास किया तथा नशा मुक्त जीवन एवं नियमित ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

▪️ सराहनीय भूमिका :

पुलिस लाइन दुर्ग एवं सहज योग टीम द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन, समन्वय तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति संबंधी उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं तथा नशे से दूर रहकर समाज को सुरक्षित, स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में सहयोग करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button