दुर्ग

ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को स्मृतिनगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने किया गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रियों होटल, खम्हरिया क्षेत्र में दो व्यक्ति ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा गतिविधि में संलिप्त हैं। सूचना पर चौकी स्मृतिनगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रियों होटल खम्हरिया में दबिश दी गई। मौके पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधि करते पाए जाने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपियों द्वारा मोबाइल एवं टैब के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप का उपयोग कर सिक्किम नामक प्लेटफॉर्म पर सट्टा नामक जुआ खेलना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 01 टैब तथा नगद 60,000 रुपये जप्त किया गया। मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 803/2026 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा गतिविधि संचालित करना।

▪️ घटनास्थल :

रियों होटल, खम्हरिया, चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. शेख अकरम, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

2. अनीष कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सेक्टर-07 भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 02 नग मोबाइल फोन।
2. 01 नग टैब।
3. नगदी रकम 60,000 रुपये।
4. कुल जप्त सामग्री अनुमानित मूल्य लगभग 1,25,000 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में एसीसीयू दुर्ग एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही सराहनीय रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना संकलन, तकनीकी जांच एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सट्टा, जुआ अथवा अवैध बेटिंग गतिविधियों में शामिल न हों। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध ऑनलाइन जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button