दुर्ग

कलश मंदिर के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 05.06.2026 को प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल हीरो डिलक्स क्रमांक CG 07 CZ 2509 से ग्राम बिरझापुर से धमधा आया था। शाम लगभग 06:00 बजे कलश मंदिर के पास मोटरसाइकिल को चाबी लगी अवस्था में खड़ा कर खेत की ओर गया। लगभग 15 मिनट बाद वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर प्रार्थी द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी अजेन्द्र मिश्रा से पूछताछ की गई, जिसने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल ग्राम परसबोड़ स्थित नर्सरी के पास से बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

घटना का कारण :

वाहन को चाबी लगी अवस्था में खड़ा छोड़ देने का लाभ उठाकर आरोपी द्वारा चोरी की घटना कारित की गई।

घटनास्थल :

कलश मंदिर के पास, थाना क्षेत्र धमधा, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. अजेन्द्र मिश्रा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सिघौरी, थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़।

जप्त सामग्री :

1. हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CZ 2509।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस की विवेचना टीम एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा करते समय चाबी वाहन में न छोड़ें तथा सुरक्षा उपायों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button