दुर्ग

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर 33 पौवा देशी मदिरा जप्त की…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 10.07.2026 को दोपहर लगभग 03:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नारधा निवासी चैन सिंह पटेल अपने बाड़ी में अवैध रूप से देशी मदिरा छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने बाड़ी में बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी मसाला मदिरा (7.38 बल्क लीटर) कुल कीमती 4,100 रुपये बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना स्थल :

ग्राम नारधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. चैन सिंह पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी शनिदेव मंदिर के सामने, ग्राम नारधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 33 पौवा देशी मसाला मदिरा (7.38 बल्क लीटर)
2. कुल अनुमानित कीमत – ₹4,100/-

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button