रोजगार

जिले के युवाओं को इजराइल में रोजगार के अवसर…

उत्तर बस्तर कांकेर- जिले के पात्रताधारी बेरोजगार युवाओं को इजराइल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय कांकेर द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। रोजगार अधिकारी बी.आर ठाकुर ने बताया कि नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशल के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है।

जिसके तहत इजराइल में होम बेस्ट केयर गिवर के लिए रोजगार के अवसर छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पदों की कुल संख्या 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग 02 लाख रूपए निर्धारित की गई है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

मिलने वाले वेतन से चिकित्सा बीमा आवास भत्ता, भोजन और अतिरिक्त कटौती की जाएगी तथा आवेदक को कटौती के पश्चात रू. 01 लाख 99 हजार 770 रूपए प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जाएगा।

पद के लिए आवश्यक मापदंड – आयु 25 से 45 वर्ष, न्युनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमिडिएट स्तर पर अंग्रजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट,. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 किलो ग्राम से अधिक, इसके पूर्व इजराइल में कार्य न किया हो।

वांछनीय शैक्षणिक योग्यता – भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिंिवंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल डयूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ बी.एस.सी. नसिर्ग फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र।

सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। चिकित्सा बीमा उपलब्ध होगा, 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जाएगी, सप्ताह में 6 दिन का कार्य दिवस होगा।

चयन प्रक्रिया – छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता की जांच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, दस्तावेज का सत्यापन, .स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस, इजराइल से नियोजक का वीडियों कॉनफ्रेसिंग साक्षात्कार और नियोजक के द्वारा अंतिम चयन।

इच्छुक अर्हताधारी आवेदक अपना पंजीयन ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक पर करे ताकि भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा सके। किसी प्रकार की शंका या संदेह होने पर रोजगार कार्यालय कांकेर से संपर्क कर समाधान किया जा सकता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button