इंस्टाग्राम में दबंगई एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपियों पर रानी तराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपियों को भेजा गया जेल…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना रानी तराई क्षेत्र अंतर्गत कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में रौब झाड़ते हुए एवं दबंगई प्रदर्शित करते हुए धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया गया था, जो समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी तराई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित आरोपियों को चिन्हित कर थाना लाया गया।
पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम में उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 26.05.2026 को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
▪️घटना का कारण : सोशल मीडिया में रौब झाड़ने एवं दबंगई प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करना।
▪️घटनास्थल : ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
▪️आरोपी का नाम :
1. तुलाराम गायकवाड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम औसर थाना रानी तराई जिला दुर्ग
2. गुलशन भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम औसर थाना रानी तराई जिला दुर्ग
▪️जप्त सामग्री : 1. इंस्टाग्राम पोस्ट से संबंधित मोबाइल फोन एवं डिजिटल साक्ष्य
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना रानी तराई पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




