chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

उर्स कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध धारदार हथियार रखने वाले आरोपियों पर की गई कार्यवाही…

दुर्ग-भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित उर्स कार्यक्रम में रात्रि के समय अत्यधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना सिटी कोतवाली, थाना मोहन नगर, थाना पदमनाभपुर सहित विभिन्न थाना एवं पुलिस टीमों द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध रूप से धारदार हथियार बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में आयुध अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

▪️ घटना का कारण : उर्स कार्यक्रम के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमना एवं आमजन में भय का वातावरण निर्मित करना।

▪️ घटनास्थल : थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उर्स कार्यक्रम स्थल एवं आसपास क्षेत्र, दुर्ग।

▪️ आरोपी का विवरण :

थाना सिटी कोतवाली

1. ऋषि यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, अप.क्र. 248/26, धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1) बीएनएस एवं 25, 27 आयुध अधिनियम
2. तुषार अग्रवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी छुरिया बाजार चौक, थाना छुरिया जिला राजनांदगांव, अप.क्र. 249/26, धारा 25 आयुध अधिनियम
3. शेखर नामदेव, उम्र 23 वर्ष, निवासी सोनार पारा, दिग्विजय कॉलेज रोड, राजनांदगांव, अप.क्र. 250/26, धारा 25 आयुध अधिनियम

थाना मोहन नगर

4. मोह. अबरार, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमापारा नया गांव, जिला धमतरी, अप.क्र. 339/26, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम
5. विधि से संघर्षरत बालक, अप.क्र. 340/26, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम

थाना पदमनाभपुर

6. गुरप्रीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैम्प-1, रामनगर तालाब के पीछे, अप.क्र. 285/26, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम
7. विक्की गायकवाड, उम्र 20 वर्ष, निवासी न्यू किर्तन नगर, राजू किराना स्टोर्स के पास, सुपेला, अप.क्र. 284/26, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम

▪️ जप्ती सामग्री :

1. विभिन्न प्रकार के अवैध
7 धारदार हथियार

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं एसडीओपी पाटन के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली, थाना मोहन नगर, थाना पदमनाभपुर, थाना पुरानी भिलाई, थाना धमधा, थाना पाटन, एसएएफ एवं पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग कर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button