अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही, एक्टिवा वाहन में शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 17.05.2026 को थाना धमधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मरचूरी रोड शेड के नीचे थाना धमधा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जांच कार्यवाही के दौरान आरोपी जितेंद्र साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी धमधा बस स्टैंड वार्ड क्रमांक 07 थाना धमधा जिला दुर्ग के कब्जे से एक नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 07 CW 0459 की डिग्गी में रखे 30 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा बरामद किया गया।
प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई थी। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री रकम भी जप्त की गई। मामले में थाना धमधा के अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु शराब बिक्री एवं परिवहन करना।
▪️ घटनास्थल : मरचूरी रोड शेड के नीचे, धमधा थाना क्षेत्र, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : 1. जितेंद्र साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी धमधा बस स्टैंड वार्ड क्रमांक 07 थाना धमधा जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 07 CW 0459 नीले रंग की, कीमत लगभग 70,000 रुपये।
2. 30 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा कुल 5400 एमएल, कीमत लगभग 3,000 रुपये।
3. बिक्री रकम 300 रुपये।
4. कुल जुमला मशरूका कीमत लगभग 73,300 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के सउनि अश्वनी सिंह सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




