chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

व्यापारी हितों की रक्षा करना एवं क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा देना चेम्बर की प्राथमिकता – अजय भसीन

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और महाकौशल चेम्बर के मध्य व्यापारिक सहयोग और भविष्य की योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छ.ग. चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं महाकौशल चेम्बर के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए साझा रणनीति बनाने पर सहमति जताई।

छत्तीसगढ़ चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान यह चर्चा हुई कि किस प्रकार दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा बनाई गई योजनाओं को समान धरातल पर लाकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए।

इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों और उद्योगपतियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना तथा क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा देना है। श्री भसीन ने बताया कि महाकौशल चेम्बर के पदाधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ मिलकर व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहे हैं।

अब पुनः इस सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि दोनों राज्यों के व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में महाकौशल चेम्बर के महामंत्री और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उन्हें छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आमंत्रित किया गया है और वे यहाँ आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।

इस चर्चा के माध्यम से दोनों चेम्बरों ने स्पष्ट किया कि व्यापारिक हितों की रक्षा और विकास के लिए एकजुट होकर काम करना ही समय की मांग है। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button